दिनांक 22.09.2021 को आयोजित प्रबंध मण्‍डल की 269वीं बैठक

Date : 22-09-2021

'प्रबंध मण्‍डल की 269वीं बैठक का आयोजन दिनांक 22.09.2021 को  श्री दारा सिंह चौहान, माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जन्‍तु उघान विभाग, उत्‍तर प्रदेश की अध्‍यक्षता में वन निगम मुख्‍यालय के सभागार में किया गया। उक्‍त बैठक में श्री सुनील पाण्‍डेय (प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक एंव विभागाध्‍यक्ष), श्री संजय सिंह (प्रबंध निदेशक, उत्‍तर प्रदेश वन निगम), श्री गौरव वर्मा (विशेष सचिव, वन पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन विभाग, शासन), श्रीमती सुमन बाजपेई (संयुक्‍त निदेशक नियोजन विभाग), श्री राजीव कुमार श्रीवास्‍तव (निदेशक सार्वजनिक उघम ब्‍यूरो), श्रीमती रेखा श्रीवास्‍तव (सहायक अपर आयुक्‍त उघोग विभाग), श्री ओमप्रकाश (अनुसचिव पूनर्गठन समन्‍वय अनुभाग-2), श्री अतुल जिंदल (अपर प्रबंध निदेशक प्रमाणीकरण, उत्‍तर प्रदेश वन निगम) सहित वन निगम के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियो ने प्रतिभाग किया। उक्‍त बैठक में वन निगम से संबंधित महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। उक्‍त बैठक के उपरान्‍त उत्‍तर प्रदेश वन निगम के ईकोटूरिज्‍म शाखा द्वारा आयोजित ऑनलाईन फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को माननीय मंत्री जी  के कर कमलों द्वारा पुरस्‍कृत किया गया। उक्‍त प्रतियोगिता में 600 फोटो प्रविष्टियॉ प्राप्‍त हुयी थी, जिसमें से श्री नरेन्‍द्र कुमार पाण्‍डेय (प्रथम  स्‍थान पुरस्‍कार राशि-25000/-) प्रयागराज, श्री राघव गुप्‍ता (द्वितीय स्‍थान पुरस्‍कार राशि-15000/-) कानपुर एवं श्री  प्रियांशु त्रिपाठी (तृतीय स्‍थान पुरस्‍कार राशि-10000/-) लखीमपुर-खीरी की फोटो सर्वश्रेष्‍ठ प्राप्‍त हुयी जिस हेतु उन्‍हे पुरस्‍कार राशि एंव प्रशस्‍ति पत्र  देकर माननीय मंत्री जी द्वारा सम्‍मानित किया गया।

All Events

thumb

उत्तर प्रदेश वन निगम

Date : 22-09-2021

 

thumb

उत्तर प्रदेश वन निगम

Date : 22-09-2021

thumb

उत्तर प्रदेश वन निगम

Date : 22-09-2021

thumb

उत्तर प्रदेश वन निगम

Date : 22-09-2021